दिल्ली से गिरनार जी तक राष्ट्रीय स्तर की श्री नेमि गिरनार धर्म पद यात्रा को राजस्थान से कलिंजरा, नौगामा, बड़ोदिया और बागीदौरा समाज का मिला समर्थन –
जैन धर्म के 22वें नेमिनाथ भगवान के 2 जुलाई 2025 को मोक्षकल्याणक दिवस पर दिल्ली और अन्य राज्यों से पद यात्री पहुंचेंगे श्री गिरनार
नौगामा में विश्व जैन संगठन नौगामा और कलिंजरा शाखा के पदाधिकारियों के साथ संगठन के बागीदौरा कार्यालय में रविवार, 22 दिसंबर 2024 की रात्रि को आयोजित विशेष सभा में चार गांवों के सकल दिगम्बर जैन समाज कलिंजरा, नौगामा, बड़ोदिया और बागीदौरा की “श्री नेमि गिरनार धर्म पदयात्रा” में सहयोग हेतु सभा का आयोजन हुआ, जिसमें सभी समाजों ने विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन के नेतृत्व में संयोजित सकल जैन समाज की दिल्ली से लगभग 1500 किमी की राष्ट्रीय स्तर की प्रथम विशाल धर्म पद यात्रा की सफलता हेतु संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
संगठन के राजस्थान से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भरत गांधी नौगामा ने कहा कि जैन समाज के लिए 20 जैन तीर्थंकरों की मोक्षभूमि श्री सम्मेद शिखर के समान ही 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ मोक्षभूमि श्री गिरनार है और 2 जुलाई 2025 को नेमिनाथ भगवान के मोक्षकल्याणक अवसर पर पूज्य जैन संतों के आशीर्वाद से पहली बार संगठन के संयोजन में 23 मार्च 2024 को प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान के जन्म तप कल्याणक पर दिल्ली से आरंभ होकर गिरनार जी तक राष्ट्रीय स्तर पर धर्म पद यात्रा के आयोजन में अन्य राज्यों के समान राजस्थान के श्रद्धालु भी भारी संख्या में शामिल होंगें।भरत गांधी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के आह्वाहन का समर्थन करते हुए कहा कि धर्म पदयात्रा का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के जैन समाज को जोड़ते हुए यदुवंशी शिरोमणि श्री कृष्ण के चचेरे भाई 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ मोक्षस्थल गिरनार जी के दर्शन करना और अहिंसा, पर्यावरण संरक्षण व आपसी भाईचारे का संदेश प्रसारित करना है। उन्होंने राजस्थान व गुजरात पुलिस प्रशासन और केंद्र सरकार से धर्म पद यात्रा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सहयोग करने की अपील की।विशेष सभा में विनोद दोसी बागीदौरा, केशुभाई खोड़निया बड़ोदिया, विश्व जैन संगठन शाखा कलिंजरा के अध्यक्ष प्रिंकेश दोसी, नौगामा समाज के कोषाध्यक्ष रमणलाल पिंडारमिया, दानमल गांधी नौगामा, बागीदौरा नवयुवक मंडल अध्यक्ष दीपक दोसी, उपाध्यक्ष विकेश जी व चारों गांवों के प्रतिनिधियों और समाज के अन्य गणमान्यों ने सभा में उपस्थित होकर पूर्ण सहयोग के आश्वासन के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए।
स्रोत- जैन गजट, 26 दिसंबर, 2024 पर:- https://jaingazette.com/pratham-jain-tirthkar-rishabhdev-2/
Copyright © 2024 All Rights Reserved
2 Comments
James martin
ReplyLorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.
James martin
ReplyLorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.