News details

img समाचार

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मातृशोक..

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन विमलचंद गांधी की माताजी श्रीमती पुष्पा वी गांधी का इंदौर में असामयिक निधन से पूरे हूमड़ समाज में शोक की लहर छा गई है।

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन विमलचंद गांधी की माताजी श्रीमती पुष्पा वी गांधी का इंदौर में असामयिक निधन से पूरे हूमड़ समाज में शोक की लहर छा गई है। फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि पुष्पा देवी सहृदय सामाजिक कार्यकर्ता थी और अपने पति विमल चंद गांधी जो हूमड़ जैन समाज ट्रस्ट इंदौर के अध्यक्ष भी रहे उन्हें पग पग पर सामाजिक कार्यों में समर्पित सहयोग दिया। अपने ज्येष्ठ पुत्र विपिन गांधी के फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर वे हमारी पूरी पूरी कार्यकारिणी को खूब खूब आशीर्वाद देती रही। पुष्पा जी गांधी के समता पूर्वक समाधि मरण सुनते हुए देह परिवर्तन पर फैडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री महेंद्र बंडी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश खोड़निया, मिहिर गांधी, डॉ श्रेणिक शाह, डॉ निधि जैन, सुरेंद्र चांपावत, प्रवीण जैन, कौशल्या पतंग्या, धनपाल जैन सरोदा, वसंत दोशी, विपिन पंचोरी, श्रीपाल शाह, कालिदास गांधी, संजय भांचावत, प्रमोद जे शाह, महेंद्र जे शाह, हंसमुख जैन गांधी, महावीर दोशी ईडर, अशोक बी शाह, रमेश वगेरियां, डा. राजमल कोठारी,, पवन गोवाड़िया, वीरेंद्र धनावत, रमेश भूता, दीपक भूता, अन्तिम कियावत, अजीत कोठिया, सुरेश गांधी, गोवर्धनलाल जैन, शांतिलाल सेठ सहित कई वरिष्ठ जनो ने पुष्पा गांधी के निधन को हूमड़ जैन समाज और मानवता के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

स्रोत- जैन गजट, 19 दिसंबर, 2024 पर:- https://jaingazette.com/fedration-of-humdu-jain-samaj/

icon

Children education manual .pdf

2 Comments

img
James martin
Reply

Lorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.

img
James martin
Reply

Lorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.

Leave a comment