News details

img समाचार

मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज का रहा सानिध्य: नवीन शांतिनाथ जिनालय की भूमि पर वास्तु विधान का आयोजन

मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसौम्यसागर जी महाराज ससंघ ने 3 नवंबर को प्रातः 7:00 बजे छीपीटोला जैन मंदिर से पद विहार करते हुए सदर बाजार के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन चैत्यालय में पहुंचकर समग्र जैन समाज का भव्य स्वागत किया। मंगल प्रवेश के बाद उपाध्याय संघ ने भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा के दर्शन किए।

मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसौम्यसागर जी महाराज ससंघ ने 3 नवंबर को प्रातः 7:00 बजे छीपीटोला जैन मंदिर से पद विहार करते हुए सदर बाजार के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन चैत्यालय में पहुंचकर समग्र जैन समाज का भव्य स्वागत किया। मंगल प्रवेश के बाद उपाध्याय संघ ने भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा के दर्शन किए। इसके बाद भक्तों ने मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं पंडित आशुतोष जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में आगरा के 49 ताज रोड स्थित सदर बाजार के नवनिर्मित श्री शांतिनाथ जिनालय के प्रस्तावित भूमि पर वास्तु विधान सानंद सम्पन्न किया। इस आयोजन में भक्तों ने सर्वप्रथम उपाध्याय श्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रोच्चारण के साथ प्रभु का अभिषेक एवं शांतिधारा की।

 शांतिधारा के बाद श्रावक-श्राविकाओं ने पंडित श्री आशुतोष जैन शास्त्री के मार्गदर्शन में अष्ट द्रव्यों के साथ 70 श्रीफल अर्पित कर श्री वास्तु विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। इस दौरान सदर बाजार में आयोजित वास्तु विधान में बड़ी संख्या में समग्र जैन समाज के लोग सम्मिलित हुए और कई तरह के दोषों को दूर करने में अपनी भूमिका अदा की।
4 नवंबर को उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सदर बाजार के नवीन जिनालय का भव्य भूमि शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विनय पाटनी, मनोज जैन, योगी नीलिमा पाटनी सहित समस्त सदर बाजार एवं छीपीटोला जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

स्रोत- श्रीफल जैन समाचार, 4 नवंबर, 2024 पर:- https://www.shreephaljainnews.com/vastu_vidhana_organized_on_the_land_of_new_shantinath_jinalaya/

icon

Children education manual .pdf

2 Comments

img
James martin
Reply

Lorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.

img
James martin
Reply

Lorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.

Leave a comment