शहर के टोंक रोड़ अग्रवाल समाज सेवा समिति के चुनाव शुक्रवार को निर्विरोध सम्पन्न हो गए, चुनावी प्रक्रिया के तहत 20 दिसंबर को नामांकन वापसी की तारीख थी, इस चुनाव ने कुल 36 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे जिसमें से 31 का चयन होना था
शहर के टोंक रोड़ अग्रवाल समाज सेवा समिति के चुनाव शुक्रवार को निर्विरोध सम्पन्न हो गए, चुनावी प्रक्रिया के तहत 20 दिसंबर को नामांकन वापसी की तारीख थी, इस चुनाव ने कुल 36 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे जिसमें से 31 का चयन होना था, किंतु नामांकन के आखिरी दिन 5 प्रत्याशियों ने समाजहित नामांकन वापस लेकर निर्विरोध चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न करवाया। जिसके बाद बचे सभी 31 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।
चुनाव अधिकारी और पूर्व पार्षद अशोक गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गए थे, उसके बाद चुने गए सभी 31 कार्यकारिणी सदस्यों में से अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को चुनाव समिति द्वारा सम्पन्न करवाया गया और नए अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न करवाया गया। रविवार को शाम 5 बजे से सभी 31 कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक का आयोजन कर अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न करवाई गई और शाम 6 बजे कार्यकारिणी में से चुने गए सदस्यों का शपथ ग्रहण सम्पन्न करवाया गया।
इन 31 कार्यकारिणी सदस्य का हुआ निर्विरोध चयन, इन्हीं ने मुकेश गुप्ता को निर्विरोध चुना नया अध्यक्ष
चुनाव प्रकिया निर्विरोध सम्पन्न होने के पश्चात शुक्रवार को अरविंद अग्रवाल (हलेना वाले), श्याम बिहारी अग्रवाल (मेदावाले), भगवान स्वरूप गोयल, रामप्रकाश गुप्ता, लोकेंद्र कुमार गर्ग, घनश्याम लाल गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, शशी भूषण गुप्ता, संजय गोयल, प्रमोद कुमार आर्य, अशोक कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, सतीशचंद गुप्ता, विजय कुमार सिंहल, कुलदीप अग्रवाल, संतोष कुमार गुप्ता, जगदीश प्रसाद सैकड़ा, विनय गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, राजकुमार बसंल, संजय कुमार कांडा, अरविंद गुप्ता, नितेश कुमार मित्तल, ओमप्रकाश बंसल, जुगल किशोर गोयल, शीतल कुमार गुप्ता, महेश चंद अग्रवाल, डॉ महेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, रमेश चंद गर्ग निर्विरोध चुने गए, इन सभी 31 सदस्यों की रविवार को शाम 5 बजे अग्रवाल भवन, महेश नगर में मीटिंग हुई, जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव भी निर्विरोध सम्पन्न करवाया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए समाजबंधु
रविवार को अग्रवाल समाज सेवा समिति, टोंक रोड़ के चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात महेश नगर स्थित अग्रवाल भवन में नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शाम 6 बजे से आयोजित किया गया, इस आयोजन में निवर्तमान अध्यक्ष आर. डी गुप्ता ने नवीन निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता का अभिनंदन कर कार्यभार सौंपा। इस दौरान चुनाव अधिकारी अशोक गर्ग ने सभी चुने गए सदस्यों को शपथ दिलवाई, इस अवसर पर संरक्षक एल आर गुप्ता, एडवोकेट ओ पी गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, प्रहलाद स्वरूप अग्रवाल, सुरेश चंद गुप्ता, श्री अग्रवाल समाज सेवा समिति ‘ ट्रस्ट ‘ के अध्यक्ष एम एल गुप्ता, महामंत्री दीपक सिंहल, यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंघल, अग्रसेन मंच के अध्यक्ष अभिषेक बंसल, पूर्व महामंत्री कैप्टन लवेश गोयल, संयुक्त अभिभावक संघ के प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू, शिक्षाविद प्रो डॉ रजनी अग्रवाल सहित महिला मंडल की पदाधिकारियां और सदस्य शामिल हुए और माल्यार्पण कर नवीन कार्यकारिणी का शुभकामनाएं दी।
स्रोत- जैन गजट, 26 दिसंबर, 2024 पर:- https://jaingazette.com/tonk-road-aggarwal-samaj-samiti-k-chunav/
Copyright © 2024 All Rights Reserved
2 Comments
James martin
ReplyLorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.
James martin
ReplyLorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.