समाधि सम्राट गणाचार्य विराग सागर महाराज एवम पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज की परम प्रभावक शिष्य मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर महाराज ससंग का 10 माह बाद नगर में भव्य मंगल प्रवेश इंदिरा गांधी चौराहे से बैंड बाजा के साथ हुआ
समाधि सम्राट गणाचार्य विराग सागर महाराज एवम पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज की परम प्रभावक शिष्य मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर महाराज ससंग का 10 माह बाद नगर में भव्य मंगल प्रवेश इंदिरा गांधी चौराहे से बैंड बाजा के साथ हुआ जिसमें महिला पुरुष बच्चे भक्ति भाव के साथ मधुर भजनों के धुन पर भक्ति करते हुए चल रहे थे जगह-जगह भक्तों द्वारा मुनिराज के स्वागत में द्वार पर रंगोली सजाकर हाथों में आरती की थाली लिए हुए जगह-जगह खड़े थे मुनिराज जहां से निकलते वहीं भक्तगण मुनिराज की आरती कर चरण पखार रहे थे मुनि संघ का आगमन इटावा रोड से होते हुए बताशा बाजार फ्रीगंज गोल मार्केट होते हुए कार्यक्रम स्थल सदर बाजार पहुंचे वहां पर मुनिराज ने मांगलिक प्रवचन में कहा कि भिंड की यह पावन धरा जहां पर मेरा आगमन 10 माह बाद हुआ है बरासो वाले बाबा के आशीर्वाद से मैं जहां भी गया और जहां भी जाता हूं उनका नाम लेकर मेरे सारे काम स्वतः ही हो जाते हैं उनके आशीर्वाद से बरासो का वह प्राचीन मंदिर जो जीर्ण शीर्ण हालत में था वह आज बनकर तैयार हो गया है जिसका 1 जनवरी 2025 को उद्घाटन कर समाज को सौंपुंगा और महामसतकाभिषेक होगा और आपके नगर में 1 फरवरी से 5 फरवरी तक बरासो वाले बाबा भगवान महावीर स्वामी का विशाल एवं भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन महावीर गंज के पास मेला ग्राउंड में आयोजित होगा। वहां पर उपस्थित विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह जी ने कहा की भिंड नगर में 1 फरवरी से 5 फरवरी 2025 तक मेला में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन गुरुवर के सानिध्य में आयोजित होगा उसमें मैं एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करूंगा जितनी भी जहां भी जो भी आवश्यकता होगी उस कार्य को पूरी लगन के साथ भव्य बनाऊंगा,
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन
निराला रंग बिहार मेला में मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसन्त सागर महाराज के ससंग सानिध्य में होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 1 फरवरी से 5 फरवरी 2025 तक के पोस्टर का विमोचन सकल दिगंबर जैन समाज के साथ विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह जी ने किया गया। इस अवसर पर जगदीश जैन दादा रतनलाल भारौली राजेंद्र जैन बिल्लू जितेंद्र जैन मुकेश जैन बडेरी अमित जैन चक्रेश जैन नरेश जैन सुनील जैन शक्कर पवन जैन नेता मनोज जैन पार्षद यश जैन बिट्टू जैन नीरज जैन पुजारी आकाश जैन विवेक जैन मोदी अशोक जैन पिपरी विहसन्त सागर महिला मंडल, प्रज्ञ श्री संघ महिला मंडल, गुरु सेवा महिला मंडल, चंद्रप्रभु महिला मंडल , पारसनाथ संस्कृति महिला मंडल, विराग विशुद्ध बहू मंडल, एवं बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे।
स्रोत- जैन गजट, 24 दिसंबर, 2024 पर:- https://jaingazette.com/meditation-guru-upadhyay-vihsant-sagar/
Copyright © 2024 All Rights Reserved
2 Comments
James martin
ReplyLorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.
James martin
ReplyLorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.