दशा हूमड़ दिगंबर जैन समाज डडूका द्वारा आज पार्श्वनाथ जिनालय डडूका में यागमंडल विधान का आयोजन समाजजनों द्वारा किया गया। विधान से पूर्व भगवान आदिनाथ का जलाभिषेक राजेश के शाह परिवार द्वारा किया गया। याग मंडल विधान के मांडने का अनावरण महावीर डी शाह परिवार ने किया।
दशा हूमड़ दिगंबर जैन समाज डडूका द्वारा आज पार्श्वनाथ जिनालय डडूका में यागमंडल विधान का आयोजन समाजजनों द्वारा किया गया। विधान से पूर्व भगवान आदिनाथ का जलाभिषेक राजेश के शाह परिवार द्वारा किया गया। याग मंडल विधान के मांडने का अनावरण महावीर डी शाह परिवार ने किया। दीप प्रज्वलन प्रेमलता सी शाह परिवार ने किया। विधान मे द्रव्य सामग्री नीलम राजेश शाह परिवार की ओर से समर्पित की गई। मंगल कलश स्थापना राजेश नीलम शाह परिवार द्वारा की गई। याग मंडल विधान मे 251अर्घ्य स्थानीय प्रतिष्ठाचार्यों राजेन्द्र कोठिया एवं मनोज एस शाह के आचार्यत्व में समाज के बुजुर्गों, बहनों, युवाओं एवं जैन पाठशाला के बच्चों ने समर्पित किए।
समाज अध्यक्ष राजेश के शाह, सूरजमल शाह, लक्ष्मीलाल शाह, धनपाल शाह, रमनलाल शाह , चंद्रपाल शाह, केशवलाल डी शाह, बदामीलाल कोठिया ने राजेन्द्र कोठिया एवं मनोज शाह का सफल विधान संचालन हेतु समाज की ओर से माल्यार्पण द्वारा अभिनन्दन किया। आयोजन मे अजीत कोठिया, अशोक शाह, वस्तुपाल शाह, बदामीलाल कोठिया, भरत जैन, रितेश जे शाह, जय कुमार शाह, अनिल कोठिया, दीपेश जैन, रोकी गांधी, महिपाल सेठ, अंकित डी शाह, निवेश वीं शाह, मनोज सी शाह, हितेश जैन, दिनेश जे शाह, राजमल शाह, रितेश आर शाह, मितेश आर शाह, मुकेश के शाह तथा तेजपाल शाह सहित कई समाज जन एवं महिला मंडल की बहने उपस्थित थी। अंत में आभार समाज अध्यक्ष राजेश के शाह ने व्यक्त किया।
स्रोत- जैन गजट, 25 नवंबर, 2024 पर:- https://jaingazette.com/daduka-parshnath-jinalya-mai-yagmandal-vidhan/
Copyright © 2024 All Rights Reserved
2 Comments
James martin
ReplyLorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.
James martin
ReplyLorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.