News details

img समाचार

फेडरेशन की वार्षिक आम सभा 5 जनवरी को: छठी कार्यकारिणी सभा गूगल मीट पर सम्पन्न

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की छठी कार्यकारिणी सभा गूगल मीट पर विपिन गांधी की अध्यक्षता, महेंद्र बंडी के संयोजन तथा डा श्रेणिक शाह, महेंद्र जैन, निरंजन जुआ, वसंत दोशी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुई। प्रारंभ में कौशल्या पतंग्या ने ईश वंदना की।

फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की छठी कार्यकारिणी सभा गूगल मीट पर विपिन गांधी की अध्यक्षता, महेंद्र बंडी के संयोजन तथा डा श्रेणिक शाह, महेंद्र जैन, निरंजन जुआ, वसंत दोशी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुई। प्रारंभ में कौशल्या पतंग्या ने ईश वंदना की। विगत बैठक का प्रतिवेदन सभासदों ने सर्व सम्मति से पारित किया। मिहिर गांधी ने फेडरेशन के महाराष्ट्र प्रोविंस में सम्पर्क अभियान का प्रतिवेदन पढ़ा। रथोत्सव पर राजस्थान प्रोविंस की रिपोर्ट अजीत कोठिया ने पढ़ी। 

दशलक्षण पर्व में संपन्न 2300लोगों द्वारा उपवास पर जानकारी धनपाल जैन सरोदा ने दी। डॉ श्रेणिक शाह ने महाराष्ट्र से बने नए शिरोमणि, परम संरक्षक, संरक्षक तथा आजीवन सदस्यों की जानकारी दी। कौशल्या पतंग्या ने उच्च शिक्षा छात्रवृति पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ निधि जैन ने राजस्थान में फेडरेशन की महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों पर रिपोर्ट दी। दीपक भूता ने मध्य प्रदेश प्रोविंस के संपर्क अभियान पर प्रकाश डाला। सर्व सम्मति से फेडरेशन की वार्षिक आम सभा 5जनवरी 2025को पुणे के प्राचीन हूमड़ नगर तरड़गांव में अपराह्न एक बजे से रखी गई है। हूमड़ वाणी मासिक मुखपत्र पर सूचनाएं अजीत कोठिया ने दी। 

सभा को प्रमोद शाह, प्रवीण जैन, धनपाल जैन सरोदा, महेंद्र जैन, निरंजन जुआ, वसंत दोशी, कौशल्या पतंग्या, विजय जैन, अजीत कोठिया सहित कई कार्यकारिणी सदस्यों ने सम्बोधित किया। संचालन विपिन गांधी ने किया, आभार महेंद्र बंडी ने किया।

स्रोत- जैन गजट, 23 नवंबर, 2024 पर:- https://jaingazette.com/fedration-ki-varshik-aam-sabha-5january/

icon

Children education manual .pdf

2 Comments

img
James martin
Reply

Lorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.

img
James martin
Reply

Lorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.

Leave a comment