भारत गौरव राष्ट्र संत आचार्य पुलक सागर जी गुरुदेव स संघ के पावन सानिध्य में ऋषभदेव (केसरिया जी) में पुलक मंच परिवार के राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया
भारत गौरव राष्ट्र संत आचार्य पुलक सागर जी गुरुदेव स संघ के पावन सानिध्य में ऋषभदेव (केसरिया जी) में पुलक मंच परिवार के राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया
कार्यक्रम में जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा को जानकारी पर ज्ञात हुआ कि पुलक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री चन्द्र प्रकाश बैद ने जानकारी देते हुए बताया भारत गौरव आचार्य पुलक सागर जी गुरुदेव (ससंघ) के सानिध्य में देश में बनी पुलक मंच परिवार की समस्त शाखाओं (करीब 400 शाखाएं) के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन ऋषभदेव (केसरिया जी) में हुआ जिसमे देश भर के 10000 से ज्यादा सदस्य सम्मिलित हुए इसअधिवेशन में नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमे सर्व सम्मती से चन्द्र प्रकाश बैद को राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर सुशोभित किया
बैद ने बताया की 2011 में भारत गौरव आचार्य पुलक सागर जी गुरुदेव के सानिध्य मंच का गठन तोतुका भवन भट्टारक जी की नसिया जयपुर में हुआ तब किशनगढ़ शाखा के महामंत्री के पद का दायित्व मिला एवं 2012 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रा. संघठन मंत्री फिर सयुक्त मंत्री एवं विगत 4 वर्ष से राष्ट्रीय कार्यध्यक्ष एवं कई वर्षो से शाखा किशनगढ़ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे
इस बार सम्पूर्ण देश में बनी शाखाओं के महामंत्री पद पर सुशोभित हुए।बैद इससे पूर्व भी अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओ मे मुख्य पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है, कार्यक्रम में बैद ने बताया की सम्पूर्ण देश में बनी शाखाओं को 9 जॉन में विभाजित कर रखा है जिसमे राजस्थान की शाखाओं को दो जॉन (जॉन 4 एवं जॉन 5) में विभाजित किया हुआ है जॉन 4 की भी नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमे किशनगढ़ शाखा के महामंत्री जीतू पाटनी को जॉन 4 का महामंत्री बनाया गया एवं आज राष्ट्रीय अधिवेशन में इस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ महामंत्री का अवार्ड शाखा किशनगढ़ के महामंत्री जीतू पाटनी को मिला,किशनगढ़ मंच के सभी सदस्यों ने शुभकामनायें प्रेषित की।
राष्ट्रीय अधिवेशन में चन्द्र प्रकाश बैद, जीतू पाटनी, मांगीलाल झांझरी, नरेश झांझरी, अशोक पाटनी बड़ायली, राजकुमार बोहरा, सुनील भानावत, अरविन्द बैद एवं जलज बैद के साथ नीलू झांझरी, आरती बैद, शिल्पी पाटनी, सुनीता झांझरी, शर्मिला पाटनी, राजकुमारी बोहरा, सेजल बैद सहित अनेक सदस्यों ने अधिवेशन में पहुंच कर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया,इस खुशी पर जैन गजट के राजाबाबू गोधा सहित सारे समाज ने दोनों पदाधिकारियों को भविष्य की मंगलमय कामना करते हुए बधाई दी है।
स्रोत- जैन गजट, 1 अक्टूबर, 2024 पर: -----
Copyright © 2024 All Rights Reserved
2 Comments
James martin
ReplyLorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.
James martin
ReplyLorem ipsum dolor sit amet, cibo mundi ea duo, vim exerci phaedrum. There are many variations of passages of Lorem Ipsum available but the majority.